BJP नेता ने पत्रकारों के कपड़े उतारकर की पिटाई: कहा- भाजपा राज में मीडिया के मनोबल का एनकाउंटर, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर में 2 पत्रकार को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला तुल पकड़ जा रहा है. इस मामले में अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, भाजपा राज में मीडिया के ‘मनोबल के एनकाउंटर’ का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘एक पत्रकार की हत्या, पत्रकारों पर दबाव बनाना, पत्रकारों को महीना बाँधना, पत्रकारों पर एफ़आइआर कराना, पत्रकारों को निर्वस्त्र करके मारना और पत्रकारों को अवांछित पेयपान कराना… भाजपा राज में मीडिया के ‘मनोबल के एनकाउंटर’ का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है. मीडिया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.’

Related Articles

Back to top button