Budaun News: डर के साये में बताई पहली रात जेल में आरोपी जावेद का बुरा हाल!

Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम भाईयों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को पुलिस ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जावेद इस हत्या मामले के मुख्य आरोपी साजिद का भाई है। उसे बदायूं लाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद साजिद की अदालत में पेश किया गया। जावेद की पत्रावली का अवलोकन करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जावेद को जेल के अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और उसकी पूरी रात करवटें बदलते हुए बीती।

बीते मंगलवार को एक साजिद नामक व्यक्ति ने अपने भाई जावेद के साथ मिलकर बाबा कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर तीन नाबालिग भाइयों- आयुष (12), अहान उर्फ हनी (आठ) और युवराज (10) पर चाकू से हमला किया था। इस वारदात में आयुष और अहान की मौत हो गई थी जबकि युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसके बाद जावेद ने मुठभेड़ में मारे जाने के डर में नाटकीय ढंग से 21 मार्च को बरेली में आत्मसमर्पण किया था।

PunjabKesari
पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार किया और उसे लेकर बदायूं पहुंची। यहां पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो जावेद ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने बताया कि उसके भाई साजिद ने हत्या की है। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। शाम के समय जेल में उसकी रजिस्टर पर एंट्री हुई। इस दौरान जावेद का अंडर ट्रॉयल नंबर 751 मिला। जावेद की पहली रात डर के साये में बीती। डर की वजह से रात भी करवटें बदलता रहा। उसे अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ मानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर यूं तो डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार के रूप में उतरी हैं, लेकिन इस बार इस सीट पर उनके लिए जीत की राह इतनी आसान नजर नहीं आ रही है। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव अपने ससुर की विरासत बचाने के लिए जी-जान से जुटी हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) हर हाल में मैनपुरी सीट जीतने के लिए कद्दावर नेता की तलाश में लगी है। मैनपुरी से इस बार चौंकाने वाला नाम सामने आने की चर्चा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button