BREAKING: जेपी नड्डा ने नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष, मोहनलाल बड़ौली के हाथ हरियाणा भाजपा की कमान

दिल्ली : हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि सोनीपत से विधायक मोहनलाल बड़ौली को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

मोहनलाल बड़ौली केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी हैं। उन्होंने 2024 में सोनीपत सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से मामूली अंतर से हार गए थे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है। बड़ौली को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ब्राह्मण वोट बैंक को अपने खेमे में करना चाहती है।




