3 पर मामला दर्ज फतेहाबाद में रंजिश में युवक की हत्या का प्रयास…

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के शिवालय बाजार के सामने ऑटो स्टैंड के पास बीती देर रात अनाज मंडी से आ रहे युवक पर चाकूओं से हमला करने का मामला सामने आया है। रंजिश के चलते तीन युवकों ने चाकूओं से हमला किया। घायल युवक राजेश कुमार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश, हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी सन्नी व दो अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वीरवार देर रात को अनाजमंडी से आ रहा था। जब शिवालय मार्केट के पास ऑटो स्टैंड के पास पहुंचा तो कबीर बस्ती निवासी संजीव उर्फ शिवा, हिसार निवासी रतिश और सन्नी व दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर आए और रास्ता रोक लिया। आरोपी शिवा के पास चाकू और अन्य के पास छुरीनुमा हथियार थे। आरोपी शिवा ने गाली-गलौज शुरू कर दिया, जब उसको रोक दिया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी हमला करके फरार हो गए। राजेश ने बताया कि तीन-चार माह पहले जब वह घर जा रहा था तो आरोपी संजीव उर्फ शिवा शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा था और गाली देने लगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पड़ोस का मामला होने के चलते समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी संजीव उर्फ शिवा रंजिश रखे हुए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




