थाना NIT टीम की हुक्का बार पर रेड, तंबाकू नियंत्रण कानून (COPTA) के तहत मुकदमा दर्ज

Faridabad : 01 जनवरी को थाना NIT की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से टाउन नंबर 5 में एक हुक्का बार चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने DOWN TOWN CAFÉ NIT 5 में रेड की। जहां पर प्रतिबंधित हुक्का सर्व किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मौके से प्रतिबंधित 4 हुक्का व डिब्बे तंबाकू जब्त किया गया है। मौका से महेश सिंह वासी कृष्णा नगर सेक्टर 20 B एस्कोर्ट नगर फरीदाबाद के खिलाफ तंबाकू नियंत्रण कानून अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button