ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले का खुलासा

फरीदाबाद: पुष्पा वासी संजय एनक्लेव, चाचा चौक फरीदाबाद में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में दी अपनी दरखास्त में बताया कि उसके पति मुकेश की जोगिंदर, राकेश, दीपक व सचिन ने रंजिश रखते हुए मिलकर हत्या की है। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने अपराध शाखा डीएलएफ को मामले में कार्रवाही करने बारे निर्देशित किया। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से असल आरोपी सूबेदार वासी सोहना रोड सरूरपुर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूबेदार का वेल्डिंग का काम है सूबेदार व मुकेश का आपस में पैसे का विवाद था। आरोपी ने बताया कि मुकेश शराब पीकर उसके घर के सामने गाली गलौच करता था, 20 अप्रैल को भी उसके द्वारा गाली गलौच की गई जिस पर उसने डंडों से पीट कर मुकेश की हत्या कर दी। आरोपी को कल अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button