चालक जिंदा जला, हरियाणा के फरीदाबाद में टक्कर के बाद 2 डंपर में लगी आग

फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर 65 बायपास रोड पर महाराजा पैलेस के सामने एक अनियंत्रित डंपर आगे जा रहे डंपर से टकरा गया जिसके चलते पिछले डंपर का डीजल का टैंक फट गया और आग लग गई। इस आग ने दोनों डंपरों को चपेट में ले लिया आग लगने के बाद सामने जा रहे डंपर का चालक और उसका परिचालक कूद गया जिसके चलते उसकी जान बच गई, लेकिन पीछे डंपर चालक जिससे टक्कर लगी थी वह चालक डंपर से निकल नहीं सका और उसकी डंपर के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

इस मामले में थाना आदर्श नगर के जांच अधिकारी एएसआई नेत्रपाल ने जानकारी देते हैं बताएं कि वह घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर को पाया गया लेकिन तब तक एकदम पर चालक की डंपर के अंदर जलकर मौत हो चुकी थी। फिलहाल फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवाया जाएगा  डंपर फिलहाल मृतक ड्राइवर की पहचान उम्र 30 के रूप में हुई है जो राजस्थान के सीकर रहने वाला था।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button