कांग्रेस और JMM में 77 सीटों पर बनी सहमति, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव की रांची में आज बैठक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को रांची में रहेंगे। यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ उनकी बैठक है। झारखंड विधानसभा चुनाव की सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा होनी है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो दिन के रांची दौरे पर हैं।

RJD को सीट देने को तैयार नहीं JMM

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में 77 सीट पर सहमति बनी है। 4 सीटों पर अभी चर्चा जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आरजेडी को कोई सीट देने को तैयार नहीं है। वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव ने रांची पहुंचने के बाद सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि अभी हम लोग पहुंचे हैं। थोड़ा धैर्य रखिए।

NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 68 और आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू को दो और एलजेपी को एक सीट दी गई है।

इन दो सीटों से चुनाव लड़ेगी JDU

एनडीए में सीटों के बंटवारे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से जेडीयू चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी LJP के खाते में आई है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Related Articles

Back to top button