देसी कट्टा व 1 कारतुस सहित आरोपी को क्राईम ब्राच DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्राच DLF की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सिकन्दर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राईम ब्राच DLF की टीम ने आरोपी सिकन्दर वासी चन्दपुरवा जिला छपरा बिहार हाल राजीव नगर सेक्टर 31 को धीरज नगर पल्ला एरिया फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा व एक कारतुस बरामद किया गया है।
जिसके खिलाफ थाना पल्ला फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा मजदुरी करने का काम करता है और देशी कट्टा अपने गांव मे किसी शादी के दौरान उसे पडा मिला था। जिसे आरोपी ने अपने पास रख लिया था आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।




