क्राइम ब्रांच 17 की टीम ने चार पेटी अवैध देशी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी कर्मबीर की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम नितिन कुमार है जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पल्ला एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 191 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी मेहनत मजदूरी का काम करता है और नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो पैसों के लालच में आकर अवैध शराब बेच रहा था। आरोपी शराब को आसपास के ठेकों से पेटी के भाव खरीदकर फुटकर में मुनाफा कमाने के लिए बेचता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button