क्राइम ब्रांच 48 ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सनी है जो उत्तर प्रदेश के बदायूं के सीतापुर का रहने वाला है। सितंबर 2023 में आरोपी ने फरीदाबाद के सेक्टर 17 थाना एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिस संबंध में थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। जनवरी 2024 में नोएडा पुलिस ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की थी। नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके पश्चात आरोपी जमानत पर बाहर आ गया जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने कल उसके गांव सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मामले में पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस पूछताछ पूरे होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल किया गया है।

Related Articles

Back to top button