क्राइम ब्रांच 56 ने 6 पेटी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्करी के मुकदमें में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विजय है जो फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी अपनी परचून की दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहा था। आरोपी के कब्जे से 5 पेटी अवैध देसी शराब मस्ताना तथा 14 बोतल अंग्रेजी शराब ब्लू मूड बरामद की गई। पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात उसे सेक्टर 58 थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आसपास के ठेकों से शराब इकट्ठी करके इसे बेचकर पैसे कमाता था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button