देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी सुरज (20) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 2 अप्रैल को क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरज (20) निवासी नहरु कालोनी फरीदाबाद को एक देसी कट्टा व कारतूस सहित नजदीक अलफला कालेज एरिया से काबू किया है। जिसके खिलाफ थाना धौज फरीदाबाद में अवैध हथियार की धारा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह बेरोजगार है तथा नशा करने का आदी है जो देशी कट्टा को कामा भरतपुर राजस्थान से किसी व्यक्ति से 5000/- रूपये में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पहले भी मोटरसाईकिल चोरी का मामला भी दर्ज है, जिसको पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।




