513 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करी करने वाले आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज भुड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान प्राप्त सूचना से लक्कडपुर मथुरा रोड एरिया से काबू किया गया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 513 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को 8000/-रु में बेचने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन एरिया से किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरोपी पर पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है।




