क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने 2 पेटी अवैध देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेंद्र है जो एसजीएम नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच एसजीएम नगर एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अवैध शराब बेचने का काम करता है और आज शराब बेचने के लिए आदर्श कॉलोनी जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूत्रों सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुल्ला होटल के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात आरोपी कंधे पर प्लास्टिक का कटा रखे हुए उधर आया और पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा
परंतु पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई जिसमे देशी शराब मस्ताना की 2 पेटी शामिल थी। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात उसे थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे के लालच में आकर शराब तस्करी करता है। आरोपी ने बताया कि वह पास के ठेकों से शराब लाकर खुले में इसे महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस प्रवक्ता।

Related Articles

Back to top button