अनाज मंडी बल्लभगढ में साधु की डंडो से पीटकर की थी हत्या, क्राइम ब्रांच DLF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दें कि थाना आदर्श नगर में कल्लू वासी अनाज मंडी बल्लभगढ ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी बल्लभगढ में पल्लेदार का काम करता है। अनाज मण्डी में विजय गुप्ता नाम का बाबा घूमता रहता था तथा रात को अनाज मंडी में ही सोता था। 8/9 जून की रात को अनाज मंडी में ही बेलदारी करने वाले 2/3 लडको ने बाबा विजय गुप्ता को डन्डो से पीटकर हत्या कर दी। जिस पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी संजीत मेहतो (40) वासी बेगुसराय बिहार हाल अनाज मण्डी बल्लभगढ को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया कि वह अनाज मण्डी बल्लभगढ में बेलदारी का काम करता है तथा 8/9 जून की रात को उसकी व एक अन्य साथी की बाबा विजय गुप्ता के साथ गाली गलौच हो गई थी। जिस पर आरोपियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने बाबा विजय गुप्ता की डण्डो से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी संजीत पर पूर्व में NDPS का मामला दर्ज है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button