35 इंजेक्शन (Buprenorphine) सहित आरोपी को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने नशे के इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गिरफ्तार आरोपी जुनैद (23) मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव ढकिया हाल फरीदाबाद की टीटू कॉलोनी नहर पार का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-48 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 35 नशे के इंजेक्शन (Buprenorphine) बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरपी नशे के 35 इंजेक्शन (Buprenorphine)1700/-रु में खरीद कर लाया था जिनको बेचकर मुनाफा कमाना चहाता था। आरोपी नशा के इंजेक्शन को मौके के अनुसार 400-500 रुपए में नक्कड पर खडे होकर बेचता था। आरोपी पूर्व में अस्पताल में नौकरी करता था। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button