450 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय है आरोपी बल्लबगढ़ के गांव मोहना का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मोहना गांव से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना छायंसा में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने गांजा को दशहरे के दिन मोहना बस स्टैण्ड से किसी अंजान व्यक्ति से अपने प्रयोग व बेचने के लिए खरीदा था। आरोपी पहले गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button