720 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar :  पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यशपाल राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम एएसआई सन्नी, महेश व सिपाही संदीप व विकास ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से समय पुर चुंग्गी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 720 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में समने आया की आरोपी गांजा को सोहना में किसी अनजान व्यक्ति से बेचने के लिए 4000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी शराब तस्करी का मुकदमा थाना सेक्टर-58 में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button