अपराध शाखा सेक्टर 48 ने नशे के 6 इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने अवैध नशे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धर्मेंद्र है जो गुरुग्राम के सोहना का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को मुजेसर एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से नशे के 6 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी कोसी मथुरा से यह अवैध इंजेक्शन लेकर आया था। आरोपी खुद भी नशा करता है और साथी लोगों को भी इसकी सप्लाई करता है।
पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button