भाजपा के खिलाफ इनैलो के पक्ष में मतदान करें मतदान : सुनील तेवतिया

Palwal/Rakesh Kumar : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने बुधवार को पलवल विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गावों में आयोजित चुनावी सभाओं में प्रचार-प्रसार कर इनैलो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने चांदहट, मीसा, टीकरी गुर्जर, खेडला, सिहौल, चिरवाडी, घोडी व अटोंहा में आयोजित सभाओं में लोगों ने पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए इनैलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने भाजपा सरकार पर आम-गरीब व किसान विरोधी पार्टी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पलवल क्षेत्र विकास से पिछड गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का पलवल की जनता से गहरा लगाव रहा है तथा  उन्होंने कभी भी सिरसा और पलवल में कोई फर्क नहीं समझा। प्रदेश के लोग भाजपा शासन से दुखी व परेशान हैं और आज फिर से ताऊ देवीलाल की सरकार को याद कर रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के रूप में हमारे पास मौका है कि अपने मत से इनैलो का मजबूती प्रदान करे। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि जिस प्रकार से प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है उसमें इनैलो एक बडी शक्ति के रूप में उभर रही है और वह दिन दूर नहीं जब फिर से हरियाणा में इनैलो के रूप में जनता की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर इनैलो के प्रदेश महासचिव महेन्द्र चौहान,  बलदेव देशवाल, सत्ते पहलवान, बच्चू तेवतिया, राहुल शर्मा, सतपाल देशवाल, राजेन्द्र जाखड, बोखराज रावत, आशा लांबा, वेद पहलवान व विजय तेवतिया भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button