350 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में नशा तस्करी करने वाले आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरीश को सुभाष चौक नंगला एनक्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सुभाष चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांजा को किसी व्यक्ति से बेचकर मुनाफा कमाने के लिए 3000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में एक मामला शराब तस्करी का थाना सारन में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button