देशी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी पीएसआई शीशपाल की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को गिरप्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अदम्यपाल वासी संजय कालोनी मुजेसर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ बस स्टैण्ड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में समाने आया कि आरोपी 10-15 दिन पहले मथुरा किसी काम से गया था जहां बस स्टैण्ड किसी अनजान व्यक्ति से देशी कट्टे को 5000/-रु में शौक के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान मोबाईल चोरी के एक और मुकदमें का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी ने एक मोबाईल फोन को संजय कॉलोनी में किसी व्यक्ति जेब से चोरी कर रखा था। जिसको पूछताछ के दौरान बरामद कर लिया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button