देसी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : 14 नवम्बर को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी शिवम् को जीवन नगर गौच्छी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मुजेसर में अभियोग पंजीकृत किया जाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय कॉलोनी मुजेसर का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह देसी कट्टा व कारतूस को राजस्थान के डीग जिले में किसी व्यक्ति से 5500/-रु में खरीद कर लाया था। जिसका वह नाम नही जानता व स्थान की जानकारी है। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी, स्नैचिंग व लडाई-झगडे के 5 मामले दर्ज है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button