देसी पिस्तौल सहित आरोपी को अपराध शाखा टीम DLF ने किया गिरफ्तार, पूर्व में चोरी व अवैध हथियार के मामले है दर्ज

फरीदाबाद: बता दे कि 11 दिसम्बर को अपराध शाखा DLF की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अमन उर्फ़ बब्लू वासी पर्वतीय कॉलोनी पास देसी कट्टा है, जिसपर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने अमन उर्फ़ बब्लू को गाजीपुर रोड नंगला इंक्लेव पार्ट-2 के गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

पूछताछ में सामने आया कि देसी कट्टा को 7000/-रु में हनुमानगढ़ राजस्थान से खरीद कर लाया था। अपारधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपी पर 3 मामले चोरी व अवैध हथियार के थाना सारन व SGM नगर नें दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button