क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने नशे के 11 इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 16 अप्रैल, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने अवैध नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अलीम(24) है जो मेवात का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मोटरसाइकिल सवार आरोपी को अवैध नशे सहित धोज थाना एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से नशे के 11 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मेवात से नशे के इंजेक्शन लाकर फरीदाबाद में बेचने की फिराक में था जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में शामिल उसके साथी आरोपियों धरपकड़ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button