एक दिन पहले हुई थी लापता, पंजाब की सीमा पर मिला हरियाणा की युवती का शव

चीका शहर की एक युवती का मर्डर करके उसका शव नजदीक लगती पंजाब सीमा में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने कल देर रात ही उक्त लड़की की गुमशुदगी की चीका थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और सुबह पंजाब की नवा गांव पुलिस चौकी के अधिकारियों को उनकी सीमा में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद डी.एस.पी. मुख्यालय कैथल उमेद सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पंजाब पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और आम सहमति से यह केस चीका थाने के हवाले कर दिया गया, जिसके चलते चीका पुलिस ने मर्डर से जुड़े तथ्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम हत्यारोपियों के रूप में लिए हैं जिनके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों द्वारा कुछ समय पहले भी एक व्यक्ति के खिलाफ उनकी बेटी को परेशान करने का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें एक युवक फिलहाल जेल में है और अब उक्त युवती के परिजनों ने जेल में बंद युवक के अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button