4 बहनों का इकलौता भाई था मृतक गौरव, हरियाणा में लापता युवक की सूटकेस में मिली लाश

हरियाणा के अंबाला कैंट में एक किशोर की डेडबॉडी सूटकेस में मिली है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह किशोर तीन दिन से लापता था। उसकी उम्र 13 साल है।
बदबू आने पर हुआ खुलासा
किशोर की पहचान गौरव निवासी मकान नंबर-100 हिम्मतपुरा के रूप में हुई है। लोगों को सूटकेट एक होंडा सिटी गाड़ी में मिला, जिसमें किशोर की लाश थी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि यह गाड़ी आज सुबह 9 बजे के करीब दूधला मंडी में खड़ी पाई गई। गाड़ी से बदबू आ रही थी। जब इसे खोलकर देखा तो मामला संगीन था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
4 बहनों का इकलौता भाई था मृतक गौरव
थाना प्रभारी दिलीप कुमार, डीएसपी रजत गुलिया समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने कार से एक डायरी, अलग-अलग बैंक की पासबुक, पानी की बोतल, कांच का गिलास, चश्मे सहित अन्य संदिग्ध सामान कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार गौरव के पिता देवी सहाय रेलवे में नौकरी करते हैं। वह तीन अप्रैल को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ था। उसका कहीं सुराग न लगने पर परिजनों ने पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गौरव परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी 4 बहनें हैं। वह 9वीं क्लास में पढ़ता था।
NEWS SOURCE : punjabkesari




