पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा दीया और मोमबत्ती

Faridabad : डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा दीपावली के त्योहार के अवसर पर दीया और मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. रुचि मल्होत्रा, समन्वयक (एसएफएस) के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष रचना कसाना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पत्रकारिता विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल कुमारी ने अपनी रचनात्मक और कलात्मक सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ .अर्चना भाटिया ,कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने विजेता को बधाई देते हुए विभाग द्वारा आयोजन की सराहना की और कहा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, टीमवर्क और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था।

Related Articles

Back to top button