राज्य सरकार नहीं कर रही सहयो, अजय टम्टा केंद्र ने हिमाचल को दिए 73000 करोड़ के प्रोजैक्ट्स

शिमला : केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय केंद्र सरकार की तरफ से 73000 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों पर काम हो रहा है। इसमें फोरलेन, टू-लेन, पुल निर्माण, सीआरआईएफ और  राज्य सरकार के सहयोग से संचालित योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार अधिक राशि देना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से भूमि अधिग्रहण कार्य एवं एनओसी देने में देरी हो रही है, ऐसे में कार्य के लिए समय पर जमीन नहीं मिलने से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

अजय टम्टा यहां गेयटी थिएटर में डाॅ. अम्बेदकर सम्मान सभा कार्यक्रम को संबोधित करने के अलावा पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक स्टेट की एजैंसी कार्य करने में मदद नहीं करेगी, तब तक केंद्र को धनराशि उपलब्ध करवाने में परेशानी आएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में सड़क एवं सुरंग निर्माण कार्य में नुक्सान को कम करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार नदियों के कारण और पहाड़ धंसने से समस्या आती है, लेकिन इसके लिए मंत्रालय की टैक्नीकल टीम काम कर रही है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button