दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, जानिए अभी देश के किन हिस्सों में बरसेंगे बादल, बारिश की वजह से गिरा तापमान

रविवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इसके बाद से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में काफी गिरावट आई है। दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है। आगे भी बारिश होने का अनुमान है। एक पश्चिमी विक्षोभ लगभग 70°E पर और अक्षांश 30°N के उत्तर में स्थित है, जिसके साथ उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि इन प्रणालियों के प्रभाव में दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में अभी हल्की बारिश होने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती समेत करीब 43 जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश के चलतते आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

अब सुबह और रात के समय हो सकता है कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी दिल्ली-NCR में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अब अगले एक दो दिन में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है।

रविवार को दिल्ली में दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज

इस बीच, दिल्ली में रविवार को सर्दी के मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान 23. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 23. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शनिवार को यह 25. 4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान 18 नवंबर को दर्ज किया गया था, जब यह 23. 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

दक्षिण भारत के इन हिस्सों में भी होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 से 13 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित दक्षिण भारत के कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Related Articles

Back to top button