Faridabad: लहूलुहान कर भागे आरोपी दोस्त, स्कूल बस से उतरते ही छात्र पर पेचकस से हमला

फरीदाबाद: स्कूल बस से उतरते एक छात्र पर पेचकस और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। यह हमला उसके दोस्तों ने किया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाने में टाउन नंबर दो निवासी लोकनाथ कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। कहना है कि उनका बेटा इशांत कुमार एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 25 जुलाई को जब वह स्कूल बस से उतरा और तभी उसके दोस्त कृष्ण व अन्य ने उसे पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

NEWS SOURCE Credit : jagran

Related Articles

Back to top button