पिता और भाई पर हत्या का आरोप… , ग्वालियर में एसएएफ आरक्षक का शव झाड़ियों में मिला

शहर के गिरवाई क्षेत्र में एसएएफ आरक्षक की हत्या कर दी गई। आरक्षक का शव झाड़ियों में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने भाई और पिता से झगड़ा हुआ था इस झगड़े में ही उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना थी पुलिस ने फिलहाल पिता, भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके का रहने वाला अंशुमान उर्फ शानू राजावत एसएएफ में आरक्षक था। उसकी पोस्टिंग भोपाल में है। वह भोपाल से ग्वालियर आया था। वह छुट्टी पर ग्वालियर आया था। रात को गिरवाई इलाके से कुछ लोग गुजर रहे थे, तभी इनकी नजर पड़ी तो झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गिरवाई थाने का फोर्स यहां पहुंच  गया। रात में ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पड़ताल शुरू की गई। मृतक की पहचान अंशुमान राजावत के रूप में हुई। उसके बारे में पता लगा है कि वह एसएएफ में आरक्षक था। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button