बॉडी को जलाने की आशंका, बहादुरगढ़ में लापता व्यक्ति का इस हालत में मिला शव

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ के नजदीकी सिद्धिपुर गांव में व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान सिद्धिपुर से सटे हुए दिल्ली देहात के गांव कैर के रहने वाले विजयपाल के तौर पर हुई है। विजयपाल पिछले कई दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने दिल्ली के जाफरपुर में गुमशुदगी की शिकायत भी दे रखी थी।

बताया जा रहा है कि विजयपाल का शव सिद्धिपुर में उसके अपने प्लॉट से ही मिला है। शव की हालत जली हुई सी प्रतीत हो रही थी, जिसके कारण परिजनों ने हत्या का शक जताया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि विजयपाल की हत्या की गई है और हत्या का शक विजयपाल के साथ नशा और जुआ खेलने वालों पर ही जताया गया है। पुलिस ने भी मौके के हालात और परिजनों के बयान के आधार पर कार्यवाही शुरू कर रखी है। एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना कर सबूत इकठ्ठा किए हैं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button