जमकर चले ईंट-पत्थर, Nuh में ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के 2 गुटों के बीच हुई झड़प

नूंह : आज देशभर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। जहां हरियाणा में ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया जहां नूंह जिले के तीरबड़ा में ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पथर चले जिससे कई लोग घायल हो गए। झगड़े में घायल हुए लोगों का इलाज पुन्हाना के सामान्य अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही आज ईद की नमाज होती है तो उसके बाद मुस्लिम समाज के दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें जमकर लाठियां पत्थर चले। इस लड़ाई में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पुनहाना के सामान्य अस्पताल में चल रहा है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button