ईद मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुश्यंत चौटाला

Faridabad/Rakesh Kumar : जननायक जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जावेद अख्तर द्वारा सेक्टर-48 स्थित कार्यालय पर आयोजित ईद मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुश्यंत चौटाला ने शिरकत की। इस अवसर पर दुश्यंत चौटाला ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर आपके परिवार को बरकत और खुशहाली दे और आप इसी तरह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुुंचाते रहे। अब समय ज्यादा मेहनत करने का है क्येाकि 40 दिन का समय बचा है लोकसभा चुनाव को हमे लोगों के घर घर तक पार्टी का चुनाव चिन्ह्र चाबी के निशान को पहुंचाना है ताकि लोग हमारे द्वारा चयनित उम्मीदवार को भारी से भारी मतों से बिजयी बना सकें। दुश्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी लोकसभा को चुनाव आपकी विधानसभा और नगर निगम चुनाव की पृष्ठभूमि भी तय करेगा। इस मौके पर जावेद अख्तर ने कहा कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तन,मन और धन से काम करेगा और हमें जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएगें। इस मौके पर प्रभारी ऋषि राज राणा,कृष्ण जाखड़,अजय भड़ाना,गजेन्द्र भड़ाना,रमजान खान,प्रेमकृष्ण आर्य,नलिन हुडड,प्रेम धनखड़,रविन्द्र पाराशर,शमशाद अख्तर,रमजान खान,असलम भाई,नदीम सैफी,नदीम कुरैशी,शाहरूख खान,चौ.सरताज,जुबेर हाशमी,खुशमूद राहुल,पवन कुमार,चन्दन,शहीन बिलाल और हाजी अख्तर हुसैन सहित कई लोग मौजूद थे।




