शराब के नशे में उतारा था मौत के घाट, 14 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दोस्त का हत्यारा

सोनीपत : ये कहावत है ना कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो कभी तो पुलिस के हत्थे चढ़ेगा ही। इस कहावत को सोनीपत पुलिस की सीआईए यूनिट-3 ने सच कर दिखाया है। सोनीपत पुलिस ने 14 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार के छपरा का रहने वाला बर्फीलाल उर्फ टाकेश्वर हैं। इसने साल 2011 में होली के दिन शराब के नशे में अपने साथी बृजेश के साथ मिलकर साथी नरेंद्र की लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर डाली थी और मौके से भाग गया था। हालांकि सोनीपत पुलिस ने इस मामले में इसके साथी बृजेश को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ये पिछले 14 साल तक फरार चल रहा था। साल 2020 में हरियाणा पुलिस ने इस पर 25 हजार रूपए का इनाम भी रखा था।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button