10 लाख की जीत का नारा देने वालो को 10 लाख से हराना है : मनधीर सिंह मान 

Faridabad/Rakesh Kumar : चुनावी माहौल चल रहा है 25 मई को लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। किसी सिलसिले में सभी पार्टियों मतदाताओं को साधने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इसी कड़ी में आज फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सहित कई बड़े नेता इस जनसंपर्क अभियान में पहुंचे। जहां आज कांग्रेस फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के लिए फरीदाबाद की जनता से वोट की अपील की। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान भी चौधरी महेंद्र प्रताप के लिए जनता से वोट की अपील करते हुए नजर आए।मनधीर सिंह मान ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा, मान ने कहा कि 10 सालों में इस सरकार ने फरीदाबाद की जनता के साथ धोखा किया तथा यहां के सांसद विकास के नाम पर अपने ही घरों को भरते रहें।
मनधीर सिंह मान ने जवान और किसान का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने हर व्यक्ति के दिल में गहरी चोट की है।

इसलिए इस बार जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है। जवानों से नौकरी का हक किसने से खेती का हक और खिलाड़ियों से उनका हक छीन लिया है। तो इस बार कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को जीतना है जो लोग 10 लाख का नारा दे रहे है उन्हें 10 लाख से हराना है। फरीदाबाद में फिर से विकास की गंगा बहानी है लेकिन बिना आप लोगों के होना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button