जुआ खिलाने वाले आरोपी को पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने किया गिरफ्तार, 1120/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम ने जुआ खिलाने वाले आरोपी रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 15 जनवरी को पुलिस चौकी संजय कालोनी की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान टीम को गौच्छी रोङ नियर प्रतापगढ पुल पर जुआ खिलाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि एस्कोर्ट नगर, फरीदाबाद को गोछी रोङ नियर प्रतापगढ पुल से काबू किया है। आरोपी से मौके पर 1120/-रु बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में जुआ की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पाया गया की आरोपी पर पूर्व में भी जुआ खिलाने के मामले दर्ज है। आरोपी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button