सरकार ने बढ़ाई सैलरी… जानिए क्या है नई अपडेट, आंगनवाड़ी वर्कर्स की बल्ले बल्ले

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानेदय में बढ़ोतरी कर दी है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकार अब 10 साल से अधिक अनुभव वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 14 हजार रुपए देगी। इनके मानदेय में 1339 रुपए बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले इनको 12 हजार 661 रुपए सरकार देती थी। इसके साथ ही 10 साल से कम अनुभव वाली को अब 12,500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। पहले इनको 11 हजार 401 रुपए सरकार देती थी। इनके मानदेय में 1099 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि हरियाणा में अभी 23,486 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता काम करते हैं। जबकि, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों की संख्या 489 है। इसके अलावा राज्य सरकार में 21,732 आंगनवाड़ी हेल्पर कार्यरत हैं।
1 दिसंबर 2023 से मिलेगा बढ़ा मानदेय
वहीं आंगनवाड़ी सहायिकाओं को अब 7500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। पहले उनको 6781 रुपए मानदेय मिलता था। इनके मानदेय में 719 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह मानदेय एक दिसंबर 2023 से बढ़ाया गया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




