MI vs GT IPL 2025 : गुजरात ने मुंबई से छीनी जीत, प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंची, वानखेड़े में बारिश का रोमांच

MI vs GT IPL 2025 : आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने वर्षा से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के तहत 3 विकेट से हरा दिया।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बारिश ने दो बार खलल डाला, लेकिन आखिरी क्षणों में गुजरात ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की l मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए. विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 35 रन की पारी खेलते हुए सीजन के टॉप स्कोरर बन गए. गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट झटके, जबकि राशिद खान, सिराज, अरशद, कूट्जी और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला l

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत धीमी रही. शुभमन गिल (43 रन) ने एक छोर संभाला, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. एक समय गुजरात का स्कोर 18 ओवर में 132/6 था, तभी दूसरी बार बारिश ने मुकाबला रोक दिया. उस समय DLS के मुताबिक गुजरात 5 रन से पीछे थी.

खेल दोबारा शुरू हुआ तो गुजरात को 6 गेंदों में 15 रन की दरकार थी. राहुल तेवतिया और जेराल्ड कूट्जी ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दीपक चाहर के आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत से गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी उम्मीदें कायम रखीं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रोबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, अरशद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, अनुत रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका.

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Related Articles

Back to top button