बारहवीं कक्षा का परिणाम सत्र (2023-24) में आयशर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Faridabad/Rakesh Kumar : विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत की चाबी से कामयाबी के दरवाज़े खुलते हैं। मानविकी वर्ग की साइशा बरेरा ने 97.20% अंक लेकर  विद्यालय में  प्रथम स्थान  प्राप्त किया।

नॉन मेडिकल वर्ग की छात्रा रूही दीवान व प्रियांशी ने विद्यालय में  96.40% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में धृति मेडिगेशी  95.80% अंक लेकर  विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहीं एवं वाणिज्य वर्ग में आदित्य जिंदल 94.6%लेकर विद्यालय में चतुर्थ स्थान पर रहे।

सत्र (2023-24) में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 98 थी।

विद्यालय की प्राचार्या सुश्री अर्पिता चक्रवर्ती एवं प्रबंधक ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button