कई साल से था रिलेशन, पति को शव के पास छोड़ हुई फरार, महिला ने की प्रेमी की हत्या

इंद्री के शाहपुर गांव के एक व्यक्ति कृष्ण का शव संगोहा गांव के एक घर में मिलने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सिर पर चोट के गहने निशान है और खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या में शक की सुई घर के मालिक कर्मजीत की पत्नी की तरफ घूम रही है। महिला और कृष्ण कई साल से रिलेशन में थे। इनका आपस में किसी बात काे लेकर झगड़ा हुआ है। जिसके बाद कृष्ण की हत्या कर दी गई। सीआईए टू टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव के कृष्ण की महिला दोस्त संगोहा गांव में रहती है। उस महिला का पति मानसिक रूप से कमजोर है। इस कारण कृष्ण अक्सर महिला से मिलने आता था। वह शादी से पहले से महिला को जानता था। कृष्ण भी शादी शुदा है। मंगलवार को भी कृष्ण महिला के पास गया हुआ था। उस दौरान बताया जा रहा है कि झगड़ा हो गया। जिसमें कृष्ण को गहरी चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास उस महिला का पति पाया गया है। कमरे में खून के निशान लगे हुए हैं। कृष्ण के परिजनों का कहना है कि महिला ने साजिश के तहत कृष्ण को मारा है। इस हत्याकांड में जो-जो शामिल हैं सभी को पकड़ा जाए। सीआईए टू और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची, पुलिस ने बताया कि हर पहलु पर मामले की जांच कर रहे हैं। कृष्ण की हत्या की गई है। महिला फिलहाल फरार है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button