काम ब्रांच 56 ने देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस सहित आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का एक मामला सुलझाया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कृष्ण कुमार उर्फ पकोड़ा है जो फरीदाबाद के एसी नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिटी बल्लभगढ़ एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। आरोपी के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ इससे पहले भी हत्या व लूट की धाराओं के तहत 5 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 1 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी आपराधिक वारदातों में अपनी सुरक्षा के लिए करीब एक महीने पहले पलवल से ₹5000 में यह कट्टा खरीदकर लाया था। आरोपी ने 15 दिन पहले खेड़ीपुल एरिया से एक मोटरसाइकिल की चोरी की थी आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया था।




