सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुन्धरा के सौजन्य से नि:शुल्क जाँच एवं चिकित्सा शिविर

FARIDABAD ; मानव सेवा में समर्पित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०), वसुन्धरा के सौजन्य से ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेन्सी में नि:शुल्क जाँच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में जाने-माने सामान्य रोग विशेषज्ञ डा० अमरनाथ एवं डा० धवन, स्त्री रोग विशेषज्ञा डा० उर्वशी सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डा० शाइना, बाल रोग विशेषज्ञ डा० पूनम कोहली एवं प्राकृतिक चिकित्सक डा० सुदेश पाहवा व उषा जी भी उपस्थित थी। यह कैम्प प्रात: ९ बजे से लेकर दोपहर २ बजे तक चला व सतयुग दर्शन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा गाँधी जी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सज्जन जी भी उपस्थित थे।
सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्राम निवासियों ने इसका भरपूर लाभ उठाया। आने वाले सभी रोगियों के टेस्ट तो यहाँ पर मुफ्त किए ही गए, साथ-साथ उन्हें मुफ्त दवाईयाँ भी वितरीत की गई। सभी की जानकारी हेतु ट्रस्ट द्वारा ग्राम भूपानि में संचालित इस डिस्पेन्सरी में नियमित रूप से सामान्य रोग विशेषज्ञ व दंत रोग विशेषज्ञ की सुविधा स्थानीय ग्राम निवासियों को दी जा रही है। साथ ही साथ ट्रस्ट द्वारा समय समय पर यहाँ मुफ्त आँखों के आप्रेशन कैम्प व प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने अभी कुछ समय पूर्व ही अपने परिसर में नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित सतयुग दर्शन सुखधाम नामक प्राकृतिक चिकित्सालय का शुभारंभ किया है। इसके अतिरिक्त नजदीक ही ग्राम महावतपुर में ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के लिए एक सतयुग ग्राम शिक्षा केन्द्र भी खुला हुआ है जिसमें दसवीं तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की तथा कम्पूयटर की शिक्षा मुफ्त दी जाती है। आप चाहे तो आप भी जरूरतमंदों को इस विषय में बताकर उनकी मदद कर सकते हैं।




