Gujarat: मेशवो नदी में नहाने वक्त 8 लोगों की डूबने से मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, गांधीनगर में दर्दनाक हादसा

गांधीनगरः गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मेशवो नदी में नहाने गए 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले सभी देहगाम तालुका के वासना सोगथी गांव के रहने वाले थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बी बी मोडिया ने बताया कि “हमने नदी से आठ शव बरामद किए हैं। चूंकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग पानी में उतरे, इसलिए खोज अभी भी जारी है। मृतक स्थानीय लोग थे, लेकिन उन्होंने मौके पर नदी की गहराई का गलत अनुमान लगाया होगा।” उन्होंने बताया कि थोड़ी दूरी पर निर्माणाधीन चेक डैम के कारण हाल ही में जल स्तर बढ़ गया था।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button