विभाजन विभीषिका दिवस पर एक दीया शहीद पूर्वजों के नाम विशाल कार्यक्रम होगा : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD ; पंजाबी समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि अखिल भारतीय पंजाबी फैडरेशन द्वारा 14 अगस्त शाम 5 बजे टाऊन पार्क में लगे बडें झंडे के नीचे एक दीया शहीद हुए पूर्वजों के नाम कायक्रम किया जायेगा। जिसमें फरीदाबाद की कई संस्थायें जैसे हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ, पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद, सैनिक व अर्धसैनिक बल कल्याण ट्रस्ट, बेटी बचाओ अभियान, फोकस ग्रेटर फरीदाबाद व फरीदाबाद फांउडेशन तथा खत्री अरोड़ा विकास मंच फरीदाबाद सहयोगी बनेंगी।
हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि विभाजन विभीषिका दिवस पर सैकड़ो लोग एकसाथ दीये जलाकर 1947 में करीब 12 लाख शहीद हुए हमारे पूर्वजों को श्रद्वांजलि देगें।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कुछ बुजुर्ग 1947 के बंटवारे का दर्द अपने विचारों में बतायेगें। हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि अखिल भारतीय पंजाबी फैडरेशन के आवहान से बहुत सारी पंजाबी संस्थायें एक दीया शहीद बुजुर्गों के नाम कार्यक्रम को अपने आपने शहर में मनायेंगी व पंजाबी समाज अपने अपने घरों के बाहर अपने पूर्वजों की याद में एक एक दीया जलायेगा। पंजाबी फैडरेशन फरीदाबाद के अध्यक्ष वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस पर एक दीया शहीद बुजुर्गों के नाम एक बहुत अच्छी पहल है जिसको हम प्रत्येक वर्ष मनायेगें और अगले वर्ष देश की कई पंजाबी संस्थायें मिलकर एक विशाल कार्यक्रम के तहत लाखों दीये जलाकर मनायेगें।
सैनिक व अर्धसैनिक बल कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष विंग कमांडर सतेन्द्र दुगल ने कहा कि 1947 के बंटवारे ने जो हमारे पूर्वजों ने असहनीय दर्द व जुल्म सहा है उनको सच्ची श्रद्वांजलि देने के लिये भारतीय सरकार ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने की घोषण करके अपना फर्ज निभा दिया है अब हमारा फर्ज बनता है कि इस दिवस को प्रत्येक नागरिक मनाये क्योंकि वह दिन विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है जिसमें लाखों लोग शहीद हुए। आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिये वासुदेव अरोड़ा, सतेन्द्र दुगल, हरीश चन्द्र आज़ाद, अभिजीत, पंकज कोशिक, आन्नद शर्मा, रंजीत व हरी ओम उपस्थित थे।




