Haryana News: ड्राइवर ने कूद बचाई जान…3 दिन में दूसरा हादसा, फतेहाबाद में चलती कार बनी आग का गोला

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव खासा पठाना के पास एक कार में भयंकर आग लग गई। गनीमत रही कि इसका ड्राइवर समय रहते कार से नीचे उतर गया। हादसे से घबरा कर वह खेतों की तरफ भाग गया।सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परन्तु तब तक ये टोयोटा पराडो कार बुरी तरह से जल चुकी थी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कार को हिसार निवासी राजू चला रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार भूना से उकलाना की तरफ जा रही थी। खासा पठाना के पास पहुंची तो अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ड्राइवर कार रोक कर इससे दूर खेतों की तरफ भाग गया। कुछ देर में ही कार में आग ज्यादा भड़क गई।

PunjabKesari

गौर रहे कि तीन दिन पहले फतेहाबाद के बाइपास पर हंसपुर रोड ओवरब्रिज के पास भी एक डस्टर गाड़ी में आग लग गई थी। गाड़ी में चार युवक सवार थे, जो हिसार से सिरसा की तरफ जा रहे थे। समय रहते वो भी गाड़ी से बाहर निकल आए थे, जिस कारण उनकी जान बच गई थी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button