Haryana Specialist Doctors Hired: पंचकूला से शुरुआत, हरियाणा में प्रति केस आधार पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर होंगे हॉयर

Specialist Doctors Hired In Haryana: हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग अब स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की स्थाई भर्ती की बजाय प्रति केस आधार पर डॉक्टरों को नियुक्त कर रहा है। इस नई प्रणाली की शुरुआत पंचकूला से हुई है। पंचकूला के रायपुर रानी सीएचसी (चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र) में 3 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली गई है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होंगी।

रायपुर रानी सीएचसी में स्टाफ की कमी पूरी होगी कॉन्ट्रैक्ट के जरिए

अब तक हरियाणा में डॉक्टरों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होती थी, लेकिन प्रति केस आधार पर डॉक्टरों की सेवाएं पहले कभी नहीं ली गई थीं। इस योजना के तहत डॉक्टरों की सेवाएं ऑन-कॉल (आवश्यकता अनुसार) रहेंगी। जब डॉक्टरों की जरूरत होगी, तभी उन्हें बुलाया जाएगा और उनके बिल का भुगतान प्रति केस किया जाएगा।

PunjabKesari

रिक्त पद और भुगतान दरें

पंचकूला के रायपुर रानी सीएचसी में निम्नलिखित स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की आवश्यकता है:

गायनोलॉजिस्ट: प्रति केस ₹3,500

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ: प्रति केस ₹3,000

पीडियाट्रिक्स (बच्चों के डॉक्टर): प्रति केस ₹2,500

योग्यता

गायनोलॉजिस्ट: एमडी, एमएस या डीएनबी (गायनोलॉजी में)

एनेस्थीसिया: पीजी डिग्री (एनेस्थीसिया में)

पीडियाट्रिक्स: पीजी डिग्री या डिप्लोमा

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

प्रति कॉल बेस इस नौकरी के लिए इच्छुक डॉक्टर 18 जुलाई तक पंचकूला सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

कांट्रैक्ट अवधि

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉल बेस पर डॉक्टरों की नियुक्ति का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 तक रहेगा। हालांकि, अगर इस दौरान कोई स्थाई डॉक्टर नियुक्त हो जाता है, तो यह कॉन्ट्रैक्ट पहले भी समाप्त किया जा सकता है। अन्यथा, आवश्यकता अनुसार मार्च 2026 के बाद इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button