वाहन चोर आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित वासी बापु नगर सेक्टर-58 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव जाजरु मोड सेक्टर-58 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को सेक्टर-57 एरिया से चोरी किया था। आरोपी से पूछताछ में एक अन्य चोरी के मुकदमें का खुलासा हुआ है जिसमें आरोपी ने गाडी की ईसीएम चोरी किया था। जिसका मुकदमा भी थाना सेक्टर-58 में दर्ज है। ईसीएम को आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी व अवैध हथियार के 2-2 मुकदमें दर्ज है। जिन मुकदमों में आरोपी जमानत पर चल रहा है। आऱोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




